पेंशनर्स ऐप के नाम पर ठगी, 80 साल के बुजुर्ग से 6.66 लाख पार

इंदौर. साइबर ठगों ने एक 80 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए 6 लाख 66 हजार 200 रुपए की ठगी कर ली. तुकोगंज थाना क्षेत्र के रेसकोर्स रोड स्थित सिल्वर स्टड अपार्टमेंट निवासी सत्यनारायण सराफ को बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स ऐप अपडेट कराने का झांसा देकर जालसाजों ने ओटीपी हासिल किया और खाते से पूरी राशि निकाल ली. आरोपी ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर बुजुर्ग को फोन किया और ऐप अपडेट के नाम पर बातचीत में उलझाए रखा. इसी दौरान उनके मोबाइल पर आए ट्रांजैक्शन ओटीपी हासिल कर अलग अलग किस्तों में 6.66 लाख रुपए अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए. लगातार पैसे कटने के मैसेज मिलने पर बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ. परिजनों के साथ वे तुरंत थाने पहुंचे, जहां शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया. पुलिस की साइबर टीम ट्रांजैक्शन से जुड़े खातों को ट्रेस कर उन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई कर रही है. मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. मामले में तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र चौहान ने बताया कि बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात साइबर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ट्रांजैक्शन से जुड़े खातों को फ्रीज कराने और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साइबर टीम काम कर रही है.

Next Post

पानी को लेकर आजाद नगर में खूनी बवाल, पत्थरबाजी में 4 घायल

Wed Jun 17 , 2026
इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र में पानी भरने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हो गई. वॉटर हाइड्रेंट पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पत्थरबाजी और मारपीट में बदल गया, जिसमें पार्षद पुत्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मंगलवार रात नगर निगम के […]

You May Like