पुलिस ने लौटाए गुम हुए 12 मोबाइल

इंदौर:राऊ पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए गुम हुए 12 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले और उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए. इन मोबाइल्स में दो आईफोन भी शामिल हैं. बरामद फोनों की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है.यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-01 कृष्णलाल चंदानी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा और एसीपी गांधीनगर निधि सक्सेना के निर्देशन में की गई.

टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइल्स को ट्रेस किया. थाना प्रभारी राऊ राजपालसिंह राठौर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, अजय चौहान, निलेश सुरालकर तथा आरक्षक लोकेश धाकड़, देवेंद्र अंब और निर्मलसिंह ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. गुम हुए फोन वापसी मिलने पर धारकों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम की सराहना की.

Next Post

रूस ने पोलैंड से बेलारूस के साथ सीमा बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार का आह्वान किया

Fri Sep 12 , 2025
मास्को 12 सितंबर (वार्ता) रूस ने पोलैंड से बेलारूस के साथ सीमा बंद करने के अपने फैसले पर जल्द से जल्द पुनर्विचार करने का आह्वान किया है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोलैंड की कार्रवाई का उद्देश्य “यूरोप […]

You May Like

Play sound