स्वास्थ्य सेवाओं के लिये सरकार प्रतिबद्ध : शुक्ल

भोपाल, 07 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा शिक्षा को उन्नत स्तर पर पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार हमीदिया अस्पताल, भोपाल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक कैथ लैब मशीन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस मशीन से हृदय रोगियों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी साथ ही गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

डीन जीएमसी भोपाल प्रो. डॉ. कविता सिंह ने बताया कि जीएमसी भोपाल हमीदिया अस्पताल में हृदय रोगियों के इलाज के लिए 7 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत की अत्याधुनिक कैथलैब मशीन क्रय की स्वीकृति प्रदान की गयी है। विभागाध्यक्ष हृदयरोग विभाग डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि यह मशीन हृदय रोग उपचार में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देगी और जटिल हृदय रोगों के इंटरवेंशनल उपचार को सरल बनाएगी। इसके साथ ही मेडिकल छात्रों, पीजी विद्यार्थियों और सुपर स्पेशियलिटी कोर्स (डीएम) करने वाले छात्रों को अत्याधुनिक उपकरणों पर प्रशिक्षण प्राप्त होगा, जिससे उनके कौशल में व्यापक सुधार होगा। उन्नत उपकरणों और आधुनिक मशीनों के माध्यम से टेस्टिंग, ट्रेनिंग और ट्रीटमेंट तीनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त होगी।

 

 

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईपीएस मीट की सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे

Fri Feb 7 , 2025
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भारतीय पुलिस सेवा समागम : 2025 के अंतर्गत पुलिस ऑफीसर्स मेस परिसर में शुक्रवार की शाम आयोजित सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय नृत्य की कलाकार सुश्री लता सिंह मुंशी एवं अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं नाट्य […]

You May Like