जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत सिंघुली में बीमारी से ग्रस्त वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक हरभजन कुम्हार 31 वर्ष निवासी ग्राम सिंघुली मोड़ धान मिल के पास मझगवां ने सूचना दी कि उसके पिता मोहनलाल 68 वर्ष को लगभग 2 माह पहले से तबियत खराब होने पर उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा था.
सोमवार सुबह लगभग 4-15 बजे वह सो रहा था तभी मां इलायची बाई ने बताया कि बब्बू लेट्रिन करने के लिये घर से गये हैं जो अभी तक वापस नहीं आये वह अपनी मां के साथ ठीहा (ईंट वाले) घर के पास जाकर देखा घर का दरवाजा खुला था, टार्च जल रही थी, अंदर जाकर देखा उसके पिता मोहनलाल तांत की रस्सी से बड़ेरी में बंाधकर मृत अवस्था में फांसी लगाकर लटके हुये थे।
