चोरी के बाद 40 लाख के माल का कर लिया था बंटवारा

उज्जैन। नागदा में प्रॉपर्टी डीलर के मकान में हुई 40 लाख की चोरी में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर आभूषण और नगद राशि का बंटवारा कर लिया था। विरासत में आरोपी के हिस्से की राशि और आभूषण पुलिस ने बरामद किए हैं दो साथियों की तलाश जारी है।

नागदा थाना पुलिस ने बताया कि सुनील नगर में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद आजाद मंसूरी के सूने मकान में 14-15 जून की रात चोरी की बड़ी वारदात हो गई थी अज्ञात बदमाश 40 लाख के आभूषण और नगदी चुरा कर ले गए थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई थी और नागदा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से निकले हाईवे मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए थे। बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए जिनकी तलाश शुरू की गई। सप्ताहभर बाद चोरी में शामिल मुख्य आरोपी रतलामसिंह उर्फ रत्तु 26 वर्ष निवासी ग्राम सिगनुर, थाना गोगांवा, जिला खरगोन को सनावद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने दो सहयोगियों दीपक सिकलीगर और शिवराज पिता हरपाल निवासीगण गंदवानी धार के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है।

 

फरार आरोपियों की तलाश में टीम धार भेजी है

 

नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के अनुसार हिरासत में आए आरोपी की निशानदेही पर 6 लाख रुपए कीमत आभूषण और 70,000 रुपए नगद बरामद कर लिए गए हैं। चोरी के शेष आभूषण और नगदी फरार साथियों की गिरफ्त में आने पर बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम धार रवाना की गई है।

Next Post

बुरहानपुर के केले को मिला जीआई टैग, दुनिया में बनेगी विशिष्ट पहचान

Tue Jun 23 , 2026
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के लिए यह ऐतिहासिक गौरव और उपलब्धि का क्षण है कि जिले के प्रसिद्ध केले को भौगोलिक संकेतक ;जीआई टैग प्राप्त हुआ है। इससे बुरहानपुर का केला अब राष्ट्रीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। यह सफलता किसानों की अथक मेहनत विधायक […]

You May Like