स्कूल की पहली मंजिल से कूदी नाबालिग छात्रा, शरीर पर आए गंभीर चोट के निशान

भोपाल।राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र में संचालित एक स्कूल की पहली मंजिल से एक नाबालिग छात्रा ने शनिवार को छलांग लगा दी. इस हादसे में छात्रा के शरीर में चोट आई है. छात्रा के इस कदम से स्कूल के अन्य बच्चे पूरी तरह से सहमे नजर आए. घायल का इलाज अस्पताल में जारी है. छात्रा के स्वास्थ्य में सुधार आने पर पुलिस उससे पूछताछ करेगी. जानकारी के अनुसार छात्रा परीक्षा के देने के लिए कार्मल कॉन्वेंट स्कूल स्कूल पहुंची थी. इस दौरान वह पहली मंजिल से छलांग लगाते हुए भी वीडियो फुटेज में दिखी. घटना के दौरान मौजूद स्कूल के स्टाफ ने तुरंत ही उसे अस्पताल पहुंचाया. नाबालिग छात्रा स्कूल में कक्षा 6वीं में पढ़ाई करती है. स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता गोविंदपुरा औद्यौगिकी क्षेत्र में एक कंपनी में काम करते हैं. 5 बहनों में छात्रा अपने घर में सबसे छोटी है. छात्रा ने स्कूल की इमारत से छलांग क्यों लगाई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

Next Post

घूम रहे छात्र पर बाघ ने किया हमला पैर पर बने नाखून के घाव

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल। राजधानी में एक बाघ के हमले से एक छात्र के घायल होने की जानकारी सामने आई है. जानकारी के अनुसार शहर के चंदनपुरा इलाके में संचालित निजी विश्वविद्यालय के छात्र मोहम्मद बोरा के साथ यह हादसा हुआ है. बीते गुरुवार को बोरा जब अपने दो दोस्तों के साथ कैंपस […]

You May Like