190 L अवैध शराब ले जा रही कार पुलिस ने पकड़ी

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना पुलिस ने ईको कार से अवैध परिवहन करते हुये 22 कार्टून में रखे 190 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है।
कुरवाई से बीना तरफ अवैध शराब आने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये कुरवाई बीना बायपास पर चैकिंग लगाई गयी ,जो कुरवाई तरफ से एक ईको कार गहरे नीले रंग की आते दिखी जिसने रोकने का प्रयास किया गया ।

जिसके चालक ने कार नही रोकी ,जिसका पीछा किया तो उक्त कार के चालक ने नई बस्ती ब्रिज के नीचे कार को छोडकर भाग गया। ईको कार क्र. MP 04 CG 4549 की तलाशी ली गयी जो कार के पीछे की दोनो सीटो के बीच में स्नेक्स नमकीन से ढके खाकी रंग के कार्टून रखे मिले ,जिन्हे खोलकर चेक करने पर कुल 22 कार्टून में सागर गोल्ड ग्रेन अंग्रेजी शराब के 1056 पाव कुल मात्रा 190 लीटर कीमती करीब 1,26,720 रुपये की रखी मिली ,कार में शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध के कोई बैद्य दस्तावेज नही मिलने से उक्त शराब एवं ईको कार क्र. MP 04 CG 4549 को विधिवत जप्त कर अज्ञात कार चालक के विरुद्द अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया।

Next Post

क्षेत्र का दौरा नहीं करने वाले इंजीनियरों के खिलाफ होगी कार्रवाई : ऊर्जा मंत्री

Sun Jun 1 , 2025
ग्वालियर: विद्युत वितरण कम्पनी के एसई, ईई, एई और डीई लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत वितरण सिस्टम की समीक्षा करें। क्षेत्र का दौरा नहीं करने वाले इंजीनियरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी और अन्य अधिकारियों के […]

You May Like