पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मनोज सिन्हा

श्रीनगर, 22 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के पास हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और भरोसा दिलाया कि हमलावरों को सजा मिलेगी।

श्री सिन्हा ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पहलगाम के पास बैसरान मैदान में हुए हमले में कई पर्यटक घायल हो गए और इस पर व्यापक निंदा हुई।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई राजनीतिक नेताओं ने इसे कायरतापूर्ण प्रयास करार दिया, जो क्षेत्र की शांति को बाधित करने की कोशिश है।

उप-राज्यपाल के कार्यालय ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमलावरों को सजा मिलेगी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।”

घायल पर्यटकों को तुरंत चिकित्सा सहायता देने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एक घायल पर्यटक को जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “इस हमले के अपराधी जानवर हैं, अमानवीय हैं और घृणा के पात्र हैं। मैं स्तब्ध हूं। हमारे मेहमानों पर यह हमला घोर निंदनीय है।”

श्री अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ कर पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा की और शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी सहयोगी सकीना अस्पताल पहुंच गई हैं और घायल लोगों के लिए व्यवस्था देख रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता महबूबा मुफ़्ती ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि कश्मीर ने हमेशा पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया है, और यह दुर्लभ घटना चिंताजनक है।

Next Post

पहलगाम के पास आतंकवादी हमला, 25 से अधिक पर्यटकों के मारे जाने की आशंका

Tue Apr 22 , 2025
श्रीनगर, 22 अप्रैल (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम के पास मंगलवार को एक बड़े आतंकवादी हमले में 25 से अधिक पर्यटकों के मारे जाने और कम से कम आठ अन्य के घायल होने की आशंका है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतकों की संख्या […]

You May Like