सोहागी घाटी में खड़े ट्रेलर से टकराई यात्री बस, कई घायल

रीवा। प्रयागराज नेशनल हाईवे 30 पर रीवा जिले सोहागी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया.

जानकारी के अनुसार अल सुबह 4 बजे के करीब छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही एक यात्री बस हाईवे पर खड़े गिट्टी से लोड ट्रेलर के पीछे जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि सभी घायलों का उपचार जारी है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर बस के ट्रेलर से पीछे से टकराने को हादसे की वजह बस का चालक नीद की झपकी आना माना जा रहा है. वही प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घटना अल सुबह 4 बजे की है जब खड़े ट्रेलर में अनियंत्रित बस जा टकराई जिसके बाद शोर होने के बाद सडक़ के किनारे बसे परिवार जाग कर मदद के लिए सबसे पहले आगे आये.

Next Post

ईंधन से लदे भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिलना भारत और मोदी की बढ़ती कीर्ति का परिणाम: सचदेवा

Thu Mar 12 , 2026
नयी दिल्ली 12 जनवरी (वार्ता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि युद्धग्रस्त स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत का झंडा लगे ईंधन से लदे जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिलना भारत की स्पष्ट विदेश नीति के साथ ही दुनियाभर में देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]

You May Like