
सिंगरौली। विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर 26 मई को दो दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आ रहे हैं। जहां 26 मई की शाम सिंगरौली महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस संबंध में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सिंगरौली दौरा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 26 मई के दोपहर हवाई जहाज से सिंगरौली पहुंचेंगे। इसके बाद राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित सिंगरौली एवं नगर महोत्सव कार्यक्रम में शाम 7 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। इसके बाद दूसरे दिन दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय बैढ़न से भोपाल के लिए हवाई जहाज से रवाना हो जाएंगे। यहां बताते चले की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद नरेंद्र सिंह तोमर का सिंगरौली दौरा कार्यक्रम पहली बार हो रहा है।
