
मंडला। जनपद पंचायत बीजाडांडी में पदस्थ लेखापाल सतीश पांडे पर आखिरकार निलंबन की गाज गिर ही गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीजाडांडी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच संघ और सचिव संघ ने कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत को शिकायत कर हटाने की मांग की थी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीजाडांडी ने पुष्टि करते हुए बताया कि लेखापाल सतीश पांडे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता के कारण यह कार्रवाई की गई है। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बीजाडांडी नियत किया गया है।
स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लेखापाल के खिलाफ शिकायतें उठ रही थीं, जिस पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Next Post
मंडी प्रांगण: किसानों के नाम पर बनी योजना का व्यापारियों को लाभ
Tue Jul 15 , 2025
देवास। जिले की कृषि उपज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनाए जा रहे डोम अब चर्चा और विवाद का विषय बनते जा रहे हैं। जिन डोमों का उद्देश्य किसानों को धूप और बारिश से राहत देना था, वे अब व्यापारियों की दुकानों के […]

You May Like
-
2 years ago
जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का निधन