बाहर जाकर देश की इज्जत बिगाड़ते हैं राहुल, अपने नेता को कंट्रोल करे कांग्रेस : यादव

भोपाल, 21 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर कहा कि श्री गांधी का रिकॉर्ड रहा है कि वो देश की इज्जत बाहर जाकर बिगाड़ते हैं और कांग्रेस को अपने नेता को ‘कंट्रोल’ करना चाहिए।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि श्री गांधी का रिकॉर्ड रहा है कि वो देश की इज्जत बाहर जाकर बिगाड़ते हैं। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें कि वो बाहर जाकर ऐसा न करें। फिर भी ये श्री गांधी की इच्छा पर है। वे दुनिया में देश की इज्जत उछालने का काम ना करें।

उन्होंने कहा कि श्री गांधी को राजनीति करनी है तो देश के अंदर करें। संसद के सदस्य हैं, जो बात रखनी है वहां रखें। विदेश में ऐसा कोई नेता नहीं है जो अपने देश का बाहर इस तरह माहौल बनाता है। यह कांग्रेस का चरित्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वह अपने नेता को कंट्रोल करें।

श्री गांधी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। उन्होंने अपनी इस यात्रा के दौरान चुनाव प्रणाली को लेकर सवाल उठाए हैं।

 

Next Post

संघ के स्वयंसेवकों ने किए शारीरिक प्रदर्शन

Mon Apr 21 , 2025
ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा यदि गंगा है, तो उसके आसपास का क्षेत्र भारतीय संस्कारों से ओतप्रोत दिखना चाहिए। यह कार्य समाज के साथ मिलकर संघ के स्वयंसेवकों को करना है। इसके लिए समाज में गौरव बोध जगाने की आवश्यकता है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र के […]

You May Like