ब्रॉड पीक पर आये हिमस्खलन की चपेट में अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही दल लापता

काठमांडू, 31 जुलाई (वार्ता) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दुनिया की बारहवीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक (8,047 मीटर) पर हुए एक भीषण हिमस्खलन की चपेट में आने से अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का एक दल लापता हो गया है। सूत्रों के अनुसार, अब तक चार शव बरामद किये गये हैं। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, लापता लोगों में नेपाल मूल के विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा भी शामिल हैं। लापता पर्वतारोहियों में श्री पुरजा के अलावा किली पेम्बा शेरपा, नीमा शेरपा, ग्यालू शेरपा, नवांग थिंडू शेरपा, पाकिस्तानी पर्वतारोही सोहेल सखी, चीनी पर्वतारोही वांग झोंग और अमेरिकी पर्वतारोही मैलोरी गेस शामिल हैं।

बरामद किये गये शवों में से दो की पहचान कर ली गयी है। सूत्रों ने बताया कि नेपाल के पुर बहादुर गुरुंग (युक्ता) और ओमान की नधीरा अल हार्थी के शव बरामद कर लिये गये हैं। नधीरा अल हार्थी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली ओमान की पहली महिला थीं। उनके शव को हेलीकॉप्टर के जरिए स्कार्दू ले जाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश सेना और रॉयल मरीन में सेवा दे चुके श्री निर्मल पुरजा (निर्म्स दाई) ने 2019 में महज छह महीने के भीतर 8,000 मीटर से ऊंची दुनिया की सभी 14 चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। कराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित ब्रॉड पीक प्रसिद्ध चोटी के2 के पास स्थित है और इसे दुनिया की सबसे कठिन तथा चुनौतीपूर्ण चोटियों में गिना जाता है।

.....

Next Post

एंथ्रोपिक के क्लॉड एआई ने गलती से तीन कंपनियों के सिस्टम में लगायी सेंध, एआई को लेकर गंभीर चिंताएं

Fri Jul 31 , 2026
सैन फ्रांसिस्को, 31 जुलाई (वार्ता) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दिग्गज अमेरिकी कंपनी एंथ्रोपिक ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उसके एआई मॉडल ‘क्लॉड’ ने सुरक्षा जांच के दौरान गलती से तीन असली कंपनियों के कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा दी। कंपनी ने इसे एआई की नहीं, बल्कि […]

You May Like