​अनूठी श्रद्धांजलि: पिता के अधूरे संकल्प को पुत्र ने किया पूरा,मुक्तिधाम में करवाया चबूतरे का निर्माण

नरसिंहगढ़: अमूमन तौर पर अपने बुजुर्गों और आराध्यों की समृति में लोग विभिन्न प्रकार के धार्मिक काम, निर्माण आदि करवाते है. ये काम ज्यादातर अच्छे और सुखद स्थानों और संस्थानों में होते है. लेकिन नगर के एक व्यापारी में श्मशान घाट पर निर्माण कार्य करवाया है. नगर के व्यवसायी अरविंद साहू ने अपने पिता स्वर्गीय बद्रीलाल साहू की स्मृति में धावरिया स्थित मुक्तिधाम में श्मशान चबूतरे का निर्माण करवाकर सराहनीय पहल की है। यह कार्य उनके पिता की अंतिम इच्छा और पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप पूरा किया गया.

स्व. बद्रीलाल साहू ने अपने जीवनकाल में मुक्तिधाम के विकास हेतु सहयोग राशि देने की घोषणा की थी, लेकिन उनके निधन के बाद यह संकल्प अधूरा रह गया था। पिता की उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र अरविंद साहू ने मुक्तिधाम में चबूतरे का निर्माण करवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल श्रद्धांजत्ति का माध्यम बनते हैं, बल्कि समाज के लिए स्थायी उपयोगी संरचनाएँ भी तैयार करते हैं. मुक्तिधाम में बने इस चबूतरे से अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी

Next Post

इंतजार खत्म: तलेन में बनेगा 30 बिस्तरों का अस्पताल, कई पंचायतों को पुलिया और सामुदायिक भवन की सौगात

Mon Feb 2 , 2026
तलेन: 14 करोड़ 44 लाख 26 हजार की लागत से बनने वाले नगर के बहुप्रतीक्षित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अंततः भूमिपूजन हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कई वर्षों से लटका हुआ था. आखिर कार इस बहुप्रतिक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालेन का भूमि पूजन पचोर रोड़ पर […]

You May Like