किसान ने की आत्महत्या, पत्नी मायके में थी, घर में अकेले रहते फांसी लगाई

दतिया:जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम सालोंन में देर रात एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम कोक सिंह धाकड़ पुत्र सुलतान सिंह धाकड़ है। वह सालोंन गांव का रहने वाला था और खेती-किसानी से अपना परिवार चलाता था।जानकारी के मुताबिक घटना के समय कोक सिंह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और बच्चे इंदरगढ़ में पढ़ाई करते हैं।

देर रात उसने घर के अंदर ही रस्सी का फंदा बनाकर तीन पाइपों के सहारे फांसी लगा ली। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पंडोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ की जाएगी।

Next Post

मोदी सरकार विधायी और प्रशासनिक हस्तक्षेप के ज़रिए विपक्ष शासित राज्यों को लगातार परेशान कर रही है: स्टालिन

Sun Aug 24 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मोदी सरकार पर विधायी और प्रशासनिक हस्तक्षेप के ज़रिए विपक्ष शासित राज्यों को लगातार परेशान और अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए आज दोहराया कि वह राज्यों को राजस्व का उचित हिस्सा न देने के लिए […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।