मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन में अग्रणी केंद के रुप में होगा स्थापित

भोपाल, 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और भविष्य के परिवहन समाधानों के लिए एक अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित होगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 में एमपी मोबिलिटी एक्सपो ने राज्य की ऑटोमोटिव क्षेत्र में हुई प्रगति को प्रदर्शित किया गया। नवाचार और स्थिरता पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ निवेशकों को एमपी मोबिलिटी एक्सपो के उद्देश्य का महत्व प्रदर्शित करना था।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में देश का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। राज्य 30 से अधिक मूल उपकरण निर्माताओं और अगली पीढ़ी की मोबिलिटी पर जोर देने के साथ-साथ टिकाऊ और नवाचार वाले भविष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश वाणिज्यिक वाहनों और कृषि उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में एक शीर्ष राज्य है। प्रदेश की औद्योगिक सहायक नीतियों और अपने मजबूत औद्योगिक बुनियादी ढांचे ने ऑटोमोटिव उद्योग के कई दिग्गजों को आकर्षित किया है।
मध्यप्रदेश अगली पीढ़ी की मोबिलिटी के लिए भी तैयार हो रहा है। कई कंपनियां अपनी ईवी सुविधाओं की स्थापना में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर यह परिवर्तन मध्यप्रदेश की पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की नीति को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
दो सौ से अधिक ऑटो कंपोनेंट निर्माताओं के साथ राज्य ऑटोमोटिव उद्योग की बढ़ती मांगों को पूरा करने के लिए सुसज्जित है। यह निर्माता आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उपकरण निर्माताओं और अन्य हितधारकों को आवश्यक भागों और घटकों की आपूर्ति करते हैं।
भारत का डेट्रॉइट के नाम से मशहूर पीथमपुर मध्यप्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है, जो कई मूल उपकरण निर्माताओं और एशिया के सबसे बड़े नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स का घर है। ऑटोमोटिव और ऑटो कंपोनेंट उद्योगों के लिए व्यापक परीक्षण और मूल्यांकन, अनुसंधान एवं विकास और प्रमाणन के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं देता है। मध्यप्रदेश के ऑटोमोटिव उद्योग ने उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें टिकाऊ और इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Next Post

महाशिवरात्रि पर होगी सम्पूर्ण रात्रि विशेष पूजन

Mon Feb 24 , 2025
श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जायेगा   उज्जैन । सनातन धर्म परंपरा में जिस प्रकार शक्ति की आराधना के लिए देवी मंदिरों में नवरात्रि मनाई जाती है, उसी प्रकार उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि मनाई जाती है। बारह ज्योतिर्लिंगों में एकमात्र श्री महाकालेश्वर […]

You May Like