भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास और सुशासन की गति तेज हुई है, सरकार जनता के भरोसे पर खरा उतर रही है।
अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन लगातार जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आरोपों की राजनीति कर रही है, जबकि भाजपा जनता के विकास की राजनीति में विश्वास रखती है.
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री व आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के संयोजक रणवीर सिंह रावत, प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल और आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक पवन दुबे उपस्थित रहे।
