नदी से पानी चोरी कर रहे किसानों की पांच मोटर जब्त

आष्टा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में पार्वती नदी में संग्रहित जल को चोरी होने से रोकने के लिए सर्चिंग दल गठित किया गया है जो प्रतिदिन नदी किनारे की सर्चिंग कर अवैध रूप से मोटर डालकर नदी से पानी की चोरी करने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई की जा रही है.

मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्म ऋतु में जल संकट उत्पन्न नही हो इसके लिए निकाय की टीम दिन और रात दोनों समय नदी किनारे बसे ग्रामों तक जाकर सर्चिंग कार्य कर रही है. विगत एक सप्ताह पूर्व से प्रारंभ हुए इस कार्य में लगभग 5 विद्युत जल मोटर जप्त की जा चुकी है. श्री प्रजापति ने बताया कि सर्चिंग कार्य अनवरत रूप से जारी रहेगा. सीएमओ श्री प्रजापति ने नदी किनारे बसे ग्रामीणजनों से अपील की है कि पार्वती नदी में संग्रहित जल नगरवासियों की प्यास बुझाने के लिए भंडारित है, अवैध रूप से विद्युत जल मोटर डालकर पानी की चोरी नही करें.

 

Next Post

गाय का रेसक्यू कर दी समाधि

Fri Nov 21 , 2025
मुलताई। नगर के ताप्ती वार्ड संतरा मंडी क्षेत्र में बुधवार को एक गाय कीचड़ में फंस गई थी। जिसे बजरंगियों एवं गौ पुत्रो ने रेसक्यू कर बाहर निकाला तथा पशु चिकित्सक बुलाकर उपचार कराया गया,लेकिन गौमाता की जान नहीं बच पाई। जिसके बाद उन्होंने गाय को विधिवत समाधि दी। बजरंगियों […]

You May Like