डीईओ पहुंचे स्कूल का औचक निरीक्षण करने छात्रो की मिली कम संख्या

रीवा। जिला शिक्षा अधिकारी ने दोपहर शासकीय हाई स्कूल बम्हौरी का औचक निरीक्षण किया. जहा विद्यालय में छात्रों की संख्या बहुत कम पाई गई. जिस पर डीईओ ने नाराजगी जताते हुए चिंता व्यक्त की और प्राचार्य सहित शिक्षको को निर्देशित किया कि छात्रों की उपस्थिति बढ़ाए. इसके साथ ही डीईओ रामराज मिश्रा ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य निर्धारित किया गया. लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सभी विषय शिक्षक एवं प्राचार्य अपना दायित्व सुनिश्चित करे. ताकि परीक्षा परिणाम लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके. डीईओ ने निर्देशित किया कि विगत तीन वर्षो के प्रश्न पत्रो के माध्यम से छात्रो को परीक्षा हेतु तैयार करे. जिससे परीक्षा परिणाम बेहद आ सके. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था भी देखी गई. इस दौरान सहायक संचालक राजेश मिश्रा मौजूद रहे.

Next Post

वर्मा के फोटो पर कालिख पोती, चप्पलों से पीटा

Thu Nov 27 , 2025
खंडवा। ब्राह्मण बेटियों पर दिए बयान पर घिरे IAS संतोष वर्मा के खिलाफ आक्रोश थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को खंडवा में ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने संतोष वर्मा की फोटो पर कालिख पोतकर चप्पलों से पीटा। महिलाओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर नारेबाजी की और FIR दर्ज करने […]

You May Like