जबलपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान न मिलने पर आवेदक और मझौली ग्राम दोहतरा पंचायत में सचिव के बीच विवाद बढ़ गया। फोन पर दोनों ने एक दूसरे के साथ अभद्रता करते हुए धमकियां दी। आवेदक ने जहां मझौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो वहीं सचिव ने गोसलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।गोसलपुर पुलिस के मुताबिक अजीत कुमार रजक निवासी आश्रम मोहल्ला गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्तमान में वे ब्लाक मझौली ग्राम दोहतरा पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ हैं।
बीती रात साढे नौ बजे घर में था तभी मोबाईल में ग्राम हरदुआ (ब्लाक मझौली) के चन्द्रिका पटैल ने फोन लगाकर बोला कि प्रधानमत्री आवास योजन का मकान दिया जाये तो उसने कहा कि मकान नही मिलेगा क्योकि आपका मकान पक्का है और पूर्व में आप मुख्यमत्री आवास योजना का लाभ ले चुके है इसी बात को लेकर उसके साथ अभद्रता एवं गालीगलौच की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
वहीं मझौली थाने में सपना बाई पटेल निवासी ग्राम हरदुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मार्च में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची देखी थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान में उसका नाम आया है लेकिन उसे मकान नहीं मिला तो उसने सचिव अजीत रजक को फोन करके मकान के संबंध में पूछा था अजीत ने उसके पति चंद्रिका पटेल को गालियां दी। साथ बोलने लगा कि मेरा तुम कुछ नही उखाड़ लोगे। दोबारा फोन किये तो गुंडो से मारपीट करवा दूंगा और फोन काट दिया उसे प्रधानमंत्री आवास नही मिला।
