युवतियों से मिलने पहुंचे युवक, मोहल्ले वालों से किया विवाद

इंदौर:पारसी मोहल्ले में बुधवार रात शराब के नशे में दो युवक युवतियों से मिलने पहुंचे, लेकिन बात बिगड़ गई. मोहल्लेवासियों ने विरोध किया तो युवकों ने हंगामा किया, और पुलिस के पहुंचने पर युवतियां भी थाने तक पहुंच गईं और पुलिस से भिड़ गईं. अंतत: दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है.
संयोगितागंज थाना क्षेत्र के पारसी मोहल्ले में बुधवार देर रात उस समय तनाव फैल गया, जब नशे में धुत दो युवक रात लगभग 11 बजे युवतियों से मिलने पहुंचे.

क्षेत्र में शोरशराबा और तेज आवाजों से नाराज़ मोहल्लेवालों ने इसका विरोध किया, लेकिन युवक बहस पर उतर आए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे. सूचना पर हेड कॉन्स्टेबल सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझाइश देकर बाइक पर बैठाकर थाने ला रहे थे, तभी युवतियां भी वहां पहुंच गईं. थाने में पहुंचते ही युवतियों ने युवकों को अपना जानकार बताते हुए उन्हें छोड़ने की मांग की और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जमकर बहस की.

बात इतनी बढ़ी कि महिला पुलिस स्टाफ को बुलाना पड़ा, जिन्होंने युवतियों को समझाइश देकर शांत किया. मामले में थाना प्रभारी सतीश पटेल का कहना है कि पकड़े गए युवकों की पहचान छिंदवाड़ा और राजगढ़ में रहने वाले कृष्णा और कुलदीप के रूप में हुई है, जो फिलहाल इंदौर के हीरानगर इलाके में किराए से रहकर पढ़ाई कर रहे हैं. पुलिस ने मोहल्लेवासियों की शिकायत और मौके की स्थिति को देखते हुए दोनों युवकों के खिलाफ शांति भंग, हंगामा करने और अभद्रता की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. वहीं युवतियों को उनके परिजनों की जानकारी देने और समझाइश के बाद छोड़ा दिया.

Next Post

MP Weather Alert: एक दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश,40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Thu Jul 10 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पाढूर्ना जिलों में गुरूवार को भारी बारिश के आसार हैं.इन जिलों में आरेंज अलर्ट किया है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी. रायसेन, विदिशा, रीवा, सतना, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, नर्मदापुरम, श्योरपुर में […]

You May Like

मनोरंजन