
छिंदवाड़ा, स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को विश्व के 10 वे जागृत ज्योतिर्लिंग नासिक गोदावरी के निकट विराजमान बाबा त्र्यंबकेश्वर जी का रुद्राभिषेक परम पूज्य महामंडलेश्वर नागेन्द्र ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में विद्वत ब्राह्मणों के द्वारा शाम 6 बजे से विधिवत मंत्रोच्चारणों बम बम भोले हर हर महादेव के जयघोष के साथ ढोल नगाड़ों करतल ध्वनि के साथ देश की पावन नदियों ,तीर्थों के जल से किया गया. कलयुग में मिट्टी की मूरत बना कर रुद्राभिषेक करने से अमृत फल मिलता है. सभी मनोकामना पूरी होती है बाबा त्र्यंबकेश्वर जी के दर्शन मात्र से काल सर्प योग का निधान होता है भगवान की आरती कर महाप्रसाद का वितरण हुआ धर्म प्रेमी बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया,भंडारा प्रसाद का वितरण हुआ.
