नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के बीच गठबंधन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से दोनों दलों के साथ आने की चर्चाएं चल रही थीं। अब गठबंधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका फायदा किसे मिलेगा और किस राजनीतिक दल के समीकरण बिगड़ेंगे? क्या यह गठबंधन बीजेपी के लिए चुनौती बनेगा या फिर समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसी पार्टियों के वोट बैंक पर भी इसका असर पड़ेगा?
इसी मुद्दे पर नवभारत ने AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई से खास बातचीत की। बातचीत के दौरान उनसे गठबंधन के राजनीतिक लक्ष्य, चुनावी रणनीति और उत्तर प्रदेश में दलित-मुस्लिम वोटों के समीकरण को लेकर सवाल किए गए। साथ ही, पहले 150 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की चर्चा और अब सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर भी सवाल उठाए गए। शोएब जमई से यह जानने की कोशिश की गई कि क्या सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित होगा और बीजेपी को चुनौती देने की उनकी रणनीति क्या है। अब देखना होगा कि AIMIM और चंद्रशेखर आजाद का यह गठबंधन आगामी चुनाव में कितना प्रभाव छोड़ता है और उत्तर प्रदेश की सियासत में किस पार्टी के लिए नई चुनौती खड़ी करता है।
