शाजापुर पहुंचे CM मोहन यादव, बोमा तकनीक से 2 हजार कृष्णमृगों के रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

शाजापुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने बोमा तकनीक से चल रहे कृष्णमृग रेस्क्यू एवं स्थानांतरण अभियान का अवलोकन किया। रंथभंवर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। अभियान के तहत हेलीकॉप्टर और बोमा तकनीक की मदद से कृष्णमृगों को सुरक्षित पकड़कर उपयुक्त वन क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों की फसलों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान को कम करना और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना है। अभियान में दक्षिण अफ्रीका की विशेषज्ञ टीम भी तकनीकी सहयोग दे रही है। दूसरे चरण में 2,000 कृष्णमृगों के स्थानांतरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Next Post

मध्यप्रदेश विधानसभा में डिजिटल क्रांति की तैयारी, विधायकों को ई-विधान प्रणाली का प्रशिक्षण

Wed Oct 28 , 2026
भोपाल विधानसभा में विधायकों के लिए 30 अक्टूबर तक ई-विधान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इसका शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में विधायकों और उनके स्टाफ को नेवा ऐप के जरिए ऑनलाइन प्रश्न, ध्यानाकर्षण, संकल्प और याचिकाएं प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। पांच […]

You May Like