अधिकारियों के कार्य प्रभार में फेरबदल, लापरवाहों को थमाये नोटिस

ग्वालियर:निगम आयुक्त संघ प्रिय ने कई अधिकारियों के कार्यप्रभार में फेरबदल किया है, जबकि कई अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस दिए हैं। साथ ही प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुरेश अहिरवार को वर्तमान दायित्वों के साथ जनकार्य विभाग ग्रामीण विधानसभा का दायित्व सौंपा गया है।निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा जारी आदेशानुसार नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत चल रहे मुरार नदी जीर्णोद्धार के कार्य का प्रभार अपर आयुक्त प्रदीप तोमर को सौंपा है, जबकि अधीक्षण यंत्री संविदा अतिबल सिंह यादव अपर आयुक्त के निर्देशन में मुरार नदी प्रोजेक्ट में नोडल अधिकारी का कार्य करेंगे।

प्रभारी सहायक यंत्री राजेंद्र शर्मा को क्षेत्र क्रमांक 18 के दायित्व से मुक्त कर प्रभारी सहायक यंत्री वेदप्रकाश निरंजन को दायित्व सौंपा है। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर क्षेत्राधिकारी क्रमांक 2 अमित साहू को निगम आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी उनकी कार्यशैली में बदलाव नहीं आया, इसके चलते नगर निगम आयुक्त ने अमित साहू की एक वेतनवृद्धि रोकने का निर्देश दिया है।

क्षेत्राधिकारी क्रमांक 18 सतेंद्र सोलंकी एवं सहायक यंत्री बृजबिहारी चंसौलिया को भी नोटिस जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि पीएचई की अनुमति के बिना जगन भैया की गली में सड़क खोदी गई, जिससे आमजनों को परेशानी हो रही है, लेकिन क्षेत्राधिकारी ने खोदने वाले को नहीं रोका। निगमायुक्त ने नोटिस जारी कर अपने समक्ष स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार कई अन्य अधिकारियों को भी नोटिस भेजा गया है।

Next Post

तलेन नगर परिषद में वार्ड 1 मिर्जापुर की सड़क बनी दलदल

Mon Nov 3 , 2025
तलेन: एक ओर नगर परिषद स्वच्छता अभियान के नाम पर कागजों में फर्जी सफाई कार्य दिखाकर वाहवाही लूटने में लगी है, वहीं हकीकत इसके उलट नजर आ रही है. नगर परिषद तलेन के वार्ड क्रमांक 1 मिर्जापुर में नालियों का निर्माण न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा […]

You May Like