झारखंड कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से की मुलाकात

नई दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) झारखंड कांग्रेस सांसद, झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री, कांग्रेस विधायक, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की।

बैठक में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को संगठन सृजन के तहत चलाए जा रहे अभियान की पूरी जानकारी दी। संगठन सृजन के तहत चलाया गये अभियान की पूरी जानकारी देते हुए प्रभारी के राजू ने बताया कि झारखंड में संगठन सृजन का काम व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है, जो सफलतापूर्वक आज भी जारी है।

बैठक में सभी मंत्रियों ने विभागवार अपने-अपने विभागों द्वारा जनहित के संपन्न हुए कार्यो और आगामी योजनाओं से अवगत कराया। इसी क्रम में कांग्रेस द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों एवं महागठबंधन द्वारा संयुक्त रूप से जारी चुनावी घोषणा पत्र पर भी चर्चा करते हुए उस दिशा में झारखंड सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी भी खड़गे और राहुल गांधी को दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेताओं को अंदरूनी मसलों पर सार्वजनिक रूप से ना बोलने की सलाह दी।

 

 

Next Post

जस्टिस संजीव सचदेवा मप्र हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने

Mon Jul 14 , 2025
जबलपुर। जस्टिस संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। सोमवार को केंद्र सरकार ने नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत के रिटायर होने के बाद अब तक जस्टिस संजीव सचदेवा एक्टिंग चीफ जस्टिस थे। 30 मई 2024 को इनका […]

You May Like