करेंट लगने से युवक की मौत पर शव सड़क पर रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम

सीधी। करंट लगने से मौत के बाद मृतक के परिजन पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न होने को लेकर पोस्टमार्टम के पश्चात शव को स्थानीय अस्पताल तिराहा में रखकर चक्काजाम शुरू कर दिये। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वस्त किया कि मामला जमोड़ी थाना का है, फिर भी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कर विवेचना के लिये वहां भेजा जा रहा है। जिसके पश्चात आधे घंटे में चक्काजाम खत्म कर शव लेकर परिजन अपने गृहग्राम रवाना हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत हिनौता तिवारी अनीश साकेत पिता बांकेलाल उम्र 21 वर्ष आज सुबह करीब 11 बजे नये स्टैण्ड के पास दक्षिण करौंदिया में टेंट पंडाल की पाइप खोल रहा था। उस दौरान पाइप के 11 हजार केव्ही लाइन के सम्पर्क में आ जाने से उसे तेज करंट लगा। आनन-फानन में अनीश साकेत को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण के पश्चात मृत घोषित कर दिये। वहीं परिजनों का आरोप था कि जब अस्पताल पहुंचाया गया उस दौरान अनीश की सांसे चल रही थीं। उपचार समय पर न होने से उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन टेंट हाउस के मालिक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते थे, अस्पताल चौकी से उनका बयान कोतवाली थाना भेजा गया था। कोतवाली थाना के टीआई के आश्वासन और रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी देने पर चक्काजाम खत्म किया गया।

Next Post

सिंगरौली के जंगल में भालू के हमले में दो लोगों की मौत, एक घायल

Tue Sep 16 , 2025
सिंगरौली। जिले के पूर्वी सरई वन विभाग रेंज बरगवां अंतर्गत खनुआ जंगल में मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे भालू के हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, खनुआ […]

You May Like