ग्वालियर: 13वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 के लिए ग्वालियर निवासी राहुल वर्मा का चयन हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर तक किर्गिस्तान के इस्सीक-कुल में आयोजित होगी।इंडियन स्ट्रेंथलिफ्टिंग फेडरेशन के महासचिव बाबुल विकास पत्रनाबिस ने म.प्र. एसोसिएशन को भेजे पत्र में इसकी पुष्टि की है। एसबीआई में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत राहुल वर्मा 95 प्लस किग्रा भार वर्ग में मास्टर-1 पुरुष श्रेणी में स्ट्रेंथलिफ्टिंग और इंक्लाइन बेंच प्रेस दोनों स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राहुल वर्मा पहले भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और प्रदेश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन कर चुके हैं।फेडरेशन ने पत्र में स्पष्ट किया है कि फंड की कमी के कारण चयनित खिलाड़ियों को आने-जाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा। भारतीय टीम 7 सितंबर को दिल्ली से रवाना होगी।खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने मध्यप्रदेश सरकार से मांग की है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी के आने-जाने व अन्य खर्च का वहन सरकार करे।
