दुर्गा पंडाल में कटे-टूटे तारों से जल रही थी बिजली, प्रकरण दर्ज

जबलपुर:साउथ एवेन्यू माल ग्वारीघाट मेन रोड मां नर्मदा युवा सांस्कृतिक दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा पंडाल में कटे, कटे टूटे एवं असुरक्षित जोड़ वाले तारो का उपयोग बिजली सप्लाई की जा रही थी। लापरवाही बरतना पाये जाने पर समिति अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक सहायक अभियंता अर्जुन सिंह 40 वर्ष आरईएस, मप्रपूक्षे विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड जबलपुर ने लिखित शिकायत की कि साउथ एवेन्यू माल ग्वारीघाट मेन रोड मां नर्मदा युवा सांस्कृतिक दुर्गा उत्सव समीति द्वारा दुर्गा पंडाल स्थापित किया गया है.

जिसमें उक्त समिति केा अस्थाई कनेक्शन लेने पत्र जारी किया गया था परन्तु समिति द्वारा आज तक अस्थाई कनेक्शन नहीं लिया गया है। सोमवार को दुर्गा पंडाल की वायरिंग का निरीक्षण करने पर रोड डिवाईडर से मात्र 1 फिट की ऊंचाई पर जगह जगह पर कटे टूटे हुये तार एवं असुरक्षित जोड़ वाले तारो का उपयोग किया गया है, सम्भवत: दुर्गा उत्सव पर्व के दौरान विद्युत दुर्घटना का कारण बन सकती है। लिखित शिकायत के अवलोकन पर मॉ नर्मदा युवा सांस्कृतिक दुर्गा समिति के अध्यक्ष के खिलाफ प्रकरण दर्ज दर्ज कर लिया गया है।

Next Post

दुर्गोत्सव: पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, 3 हजार का फोर्स तैनात

Tue Sep 30 , 2025
जबलपुर: दुर्गोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में चौकसी बढ़ा दी गई है। 3000 का फोर्स तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्थाएं संभालने से लेकर तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। जिला बल के साथ एफएसएल, एसटीएफ […]

You May Like