क्रिकेट एक कठिन खेल है इसे मजबूत लोगों द्वारा खेला जाता है: गंभीर

सिडनी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सैम कॉस्टास को डराने के आरोप के जवाब में कहा कि क्रिकेट एक कठिन खेल है और इसे मजबूत लोगों द्वारा खेला जाता है।

गंभीर ने आज यहां ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाये गये आरोपों के जवाब में कहा, “ यह एक कठिन खेल है इसे मजबूत लोगों द्वारा खेला जाता है। आप इतने कमजोर नहीं हो सकते। बात इतनी ही सीधी है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ भी डराने जैसा था।”

उन्होंने कहा, “कॉन्स्टास को जसप्रीत बुमराह से बात करने का कोई अधिकार नहीं था। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। यह काम अंपायर और बल्लेबाज का था।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि जो हुआ वह अब इतिहास है। यह एक कठिन खेल है और ऐसी चीजे होती रहती हैं। हमें इसे अधिक बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। ऐसा नहीं है कि ये घटनाएं केवल इसी सीरीज में हुई हैं। ऐसा पहले भी हुआ है। बहुत से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी ऐसा किया है। हमें बार-बार इन चीजों को बड़ा मुद्दा बनाने की आवश्यकता नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि कॉनस्टास मेलबर्न में विराट कोहली के साथ भी टकराव में शामिल थे। भारतीय खिलाड़ियों ने उस्मान ख्वाजा का विकेट लेने के बाद कॉन्स्टास की ओर चलते हुए, पूरे जोश के साथ जश्न मनाया गया था। सीरीज की अंतिम पारी में उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया था।

Next Post

जयपुर में शुरू हुई अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला के अगले शेड्यूल की शूटिंग

Mon Jan 6 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने जयपुर में फिल्म भूत बंगला के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने हेरा फेरी, भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। अब फैंस इस […]

You May Like

मनोरंजन