ग्वालियर। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पी सिंह अंचल में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिये लगातार संपर्क व भ्रमण पर है। आज उन्होंने ग्वालियर में अपने फार्म हाउस पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी।
पूर्व मंत्री के पी सिंह के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार, महेन्द्र साहू, संजय भार्गव, अर्पित भार्गव, महेश मुदगल, वीर सिंह तोमर, पार्षद, अनिल सांखला, वीरेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश सिंह चैहान, अनिल दीक्षित, महेश भार्गव, मल्लू, किशोर गुप्ता, राजवीर सिंह राठौर , संजय नरवरिया ,रवि उपाध्याय, पूर्व डीआईजी हरीसिंह यादव, राजीव दीक्षित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
