ललियापुरा पूरी तरह जलमग्न, अब पानी दूसरे मौहल्लों की तरफ बढ़ रहा, लोग कर रहे पलायन

ग्वालियर: शहर की ललियापुरा बस्ती बाढ़ में पूरी तरह जलमग्न होने के बाद पानी तेजी से आसपास के मौहल्लों की ओर बढ़ रहा है। आज सुबह से ही इस पूरे क्षेत्र में लोगों ने कीमती सामान समेटकर रिश्तेदारों और बाढ़ राहत शिविर में पलायन शुरू कर दिया है।

करीब सौ परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं। पूरे इलाके में घुटनों तक पानी भरा है। बर्तन और घरों का अन्य सामान पानी में तैर रहा है। घरों में रखा राशन भी डूब गया है। लोगों पानी से बाहर निकालने में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

नाराज लोगों का कहना है कि वे कल सुबह से ही बांध के गेट खुलवाने के लिए कलेक्ट्रेट और अफसरों के चक्कर लगाते रहे। शाम को एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि गेट खोला जाएगा, लेकिन गेट आधी रात के बाद खोले गए, तब तक बस्ती में पानी भर चुका था। राशन और सामान पूरी तरह डूब चुका था।

जिले में लगातार दो दिन से बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। अलापुर डैम, रमौआ डैम और तिघरा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ा और पानी ओवरफ्लो होने लगा। अलापुर डैम का गेट नहीं खोलने पर पानी आवासीय बस्तियों में घुस रहा है। ग्वालियर में इस मानसून सीजन में अब तक 1380 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Fri Sep 5 , 2025
जबलपुर‌: गढा थाना अंतर्गत गढा बाजार में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि अमर केवट उम्र 35 वर्ष निवासी गढा बाजार ने सूचना दी कि रात 10-15 बजे रोहित केवट 30 वर्ष ने पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। Facebook Share […]

You May Like