जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत खुलरी में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गणेश बर्मन 17 वर्ष निवासी ग्राम खुलरी ने सूचना दी कि उसके पिता रज्जू बर्मन सिंघाड़ा तोडऩे गांव के दस्सू वंशकार के साथ धरमुरा गये थे दोपहर लगभग 1 बजे उनकी तबियत बिगड़ गई।
जिन्हेंं लोकल डाक्टर भूरा राम को दिखाये ले गए, दवाई दी गई, पिता को अच्छा लग रहा था इसके बाद घर आने के बाद शाम लगभग 5 बजे पुन: तबियत बिगड़ गई, मेडिकल कालेज लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर पापा रज्जू बर्मन 53 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
