जहरीले कफ सिरप से दो और मासूमों की मौत, आंकड़ा बढ़ कर 21 तक पहुंचा

छिंदवाड़ा/परासिया। जहरीले कफ सिरप के सेवन से होने वाली किडनी फेल के मामले में दो और मासूमों की मौत से बच्चों के मरने का आंकड़ा 21 तक पहुँच गया है. ग्राम पंचायत खजरी अंतू के ग्राम पचधार निवासी नीलेश सूर्यवंशी का 5 वर्षीय पुत्र मयंक सूर्यवंशी नागपुर के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बुधवार रात दम तोड़ गया. इसके अगले दिन शाम को मोरडोंगरी का गर्वित पवार भी जीवन की जंग हार गया.

मासूमों को बचाने के लिए किए गए तमाम प्रयास विफल साबित हुए और छिंदवाड़ा के लोग गहरे शोक में हैं. दोनों बच्चों का इलाज नागपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन अब यह दुखद आंकड़ा बढ़कर 21 तक पहुँच गया है.

Next Post

अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा हत्या में शामिल 2 नाबालिग गिरफ्तार, एक फरार

Thu Oct 9 , 2025
भोपाल. शाहपुरा थाना पुलिस ने 8 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा गुरूवार को किया. तीन आरोपियो ने मिलकर एक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया था. प्रकरण का एक आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को […]

You May Like