मलेशिया ने अन्वेषण फर्म को एमएच 370 की खोज फिर से शुरू करने की मंजूरी दी: अधिकारी

मलेशिया ने अन्वेषण फर्म को एमएच 370 की खोज फिर से शुरू करने की मंजूरी दी: अधिकारी

कुआलालम्पुर 20 मार्च (वार्ता) मलेशिया के परिवहन मंत्री एंथनी लोके सियु फूक ने बुधवार को यहां कहा कि मलेशिया की कैबिनेट ने मलेशियाई एयरलाइंस की उड़ान एमएच- 370 की खोज फिर से शुरू करने के लिए अन्वेषण फर्म ओशन इनफिनिटी के साथ सेवा समझौते की शर्तों पर सहमति व्यक्त की है।

मलेशिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार श्री लोके ने कहा कि मंत्रालय सरकार की ओर से समुद्री रोबोटिक्स कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है। यह खोज ‘नो फाइंड, नो फीस’ समझौते के तहत दक्षिणी हिंद महासागर में 15,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगी, और अगर मलबा मिल जाता है तो कंपनी को सात करोड़ डॉलर मिलेंगे।

एमएच 370 का लापता होना एक दुखद घटना थी जो 08 मार्च 2014 को घटित हुई थी। यह विमान जब कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा था। इसी दौरान विमान 239 लोगों के साथ अचानक रडार स्क्रीन से गायब हो गया था।

Next Post

यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर पक्षियों के संरक्षण के लिए किया आह्वान

Thu Mar 20 , 2025
भोपाल, 20 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए गौरैया के संरक्षण के लिए प्रयास करने का आह्वान किया है। डॉ यादव ने कहा है कि पर्यावरण और आधुनिक तकनीक के दौर में मासूम जीवों का अस्तित्व संकट में […]

You May Like