स्वीडन नाटो के साथ मिलकर रूस के खिलाफ सैन्य संघर्ष का अभ्यास कर रहा है : रूसी राजदूत

मॉस्को, 08 फरवरी,  स्वीडन में रूसी राजदूत सर्गेई बेल्यायेव ने दावा किया है कि स्वीडन नाटो सहयोगियों के साथ मिलकर बाल्टिक और उत्तरी यूरोप क्षेत्र में रूस के साथ संभावित सैन्य संघर्ष का अभ्यास कर रहा है।

श्री बेल्यायेव ने स्पुतनिक से बातचीत में कहा, “गठबंधन के सैन्य अभ्यास स्पष्ट रूप से रूस-विरोधी प्रकृति के हैं। ये सैन्य अभ्यास स्टॉकहोम की सक्रिय भागीदारी के साथ बाल्टिक और उत्तरी यूरोप क्षेत्रों में निरंतर श्रृंखला के रूप में आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मार्च 2024 में नाटो में शामिल होने के बाद से स्वीडन द्वारा नाटो के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय अभ्यासों और सैन्य युद्धाभ्यासों की संख्या लगातार बढ़ी है, जिनमें स्वीडिश सैन्यकर्मी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

इस संदर्भ में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 2024 में अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन को दिए गए एक साक्षात्कार का भी उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस नाटो सहयोगी देशों पर हमला नहीं करेगा। श्री पुतिन ने कहा था कि पश्चिमी राजनेता घरेलू समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए “रूसी खतरे” का मुद्दा उठाते हैं और “समझदार लोग अच्छी तरह जानते हैं कि यह झूठ है।”

 

 

Next Post

जापान के आम चुनावों में प्रधानमंत्री सानो तकाइची की पार्टी को बहुमत, मोदी ट्रम्प सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Sun Feb 8 , 2026
टोक्यो, 08 फरवरी (वार्ता) जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने रविवार को हुई मतगणना में अकेले ही 465 सीटों वाले निचले सदन में बहुमत (233 सीटें) का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती नतीजों के अनुसार एलडीपी को 271 से 311 के बीच सीटें […]

You May Like