जापान के आम चुनावों में प्रधानमंत्री सानो तकाइची की पार्टी को बहुमत, मोदी ट्रम्प सहित कई नेताओं ने दी बधाई

टोक्यो, 08 फरवरी (वार्ता) जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने रविवार को हुई मतगणना में अकेले ही 465 सीटों वाले निचले सदन में बहुमत (233 सीटें) का आंकड़ा पार कर लिया है।

शुरुआती नतीजों के अनुसार एलडीपी को 271 से 311 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। एलडीपी ने अपनी सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी (इशिन) के साथ मिलकर दो-तिहाई से बहुत अधिक बहुमत हासिल कर लिया है।

समाचार लिखे जाने तक अंतिम परिणामों की घोषणा नहीं हुयी थी लेकिन सीटों पर मिले स्पष्ट रूझानों और कई परिणामों से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि सुश्री तकाईची ने जोरदार ढंग से वापसी की है।

इस जीत से उनके लिए टैक्स में कटौती और सैन्य खर्च बढ़ाने जैसे अहम फैसलों का रास्ता साफ हो गया है। चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच मिली इस जीत ने संसद में उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है। अब वे बड़े नीतिगत बदलाव लागू करने की बेहतर स्थिति में हैं।

साने ताकाइची, जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार एलडीपी ने संसद के निचले सदन की 465 सीटों में से करीब 328 सीटें जीत ली हैं। एलडीपी ने अकेले बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा, गठबंधन सहयोगी इशिन के साथ मिलकर यह गठबंधन सुपर बहुमत हासिल करने की स्थिति में आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुश्री ताकाइची को बधाई दी। उन्होंने कहा, “हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनावों में आपकी शानदार जीत पर बधाई। हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। मुझे भरोसा है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान की दोस्ती और मजबूत होगी।”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान में हुए संसदीय चुनाव को लेकर ट्वीट कर प्रधानमंत्री सानो ताकाइची को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जापान के भविष्य के लिए बेहद अहम है। श्री ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री ताकाइची ने एक सक्षम, मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रदर्शन किया है और वे अपने देश के प्रति सच्चे रूप से समर्पित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 19 मार्च को वे व्हाइट हाउस में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इसके अलावा भी दुनियाभर के कई देशों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।

विपक्षी दल, कॉन्स्टिट्यूशनल डेमोक्रेटिक पार्टी और उनके नए गठबंधन, इस चुनाव में टक्कर देने में असफल रहे। विपक्ष की बिखराव और प्रधानमंत्री ताकाइची की युवाओं के बीच बढ़ती लोकप्रियता को इस बड़ी जीत का मुख्य कारण माना जा रहा है।

 

Next Post

बजट में विकसित भारत का रोडमैप : अश्विनी वैष्णव

Sun Feb 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय बजट में विकसित भारत का रोडमैप तैयार किया गया है, इसका उद्देश्य तीन प्राथमिक स्तंभों ‘विनिर्माण, नवाचार और समावेशी विकास’ के माध्यम से भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलना है। केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।