
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत कंचनपुर में रेल्वे लोको पायलट के सूने घर पर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रूपए पार कर दिए।
पुलिस के मुताबिक पूनम ओझा निवासी कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति संजीव ओझा जबलपुर रेल्वे में लोको पायलट के पद पर पदस्थ है परिवार में बडे ससुर का देहांत हो गया था.
जिनका पांचवा संस्कार कार्यक्रम 11 मार्च को था उक्त कार्यक्रम में सपरिवार घर पर ताला लगाकर गए हुए थे। घर वापिस आए तो देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पडा था आलमारी का टूटा हुआ था आलामारी का सामान बिखरा पडा था, शादी में मिले सोने व चांदी के जेवर और नगदी गायब थे।
