रविवार को 1 लाख से अधिक भक्तों ने किए ज्योतिर्लिंग के दर्शन

ओंकारेश्वर, ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में रविवार 17 अगस्त 2026 को करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर के दर्शन लाभ लिए।

 

श्रावण मास होने से मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है।

 

भीड़ अधिक होने के कारण प्रशासन ने दोपहर 4 बजे दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया। पुराने पुल से आने वाले भक्तों को घाट पर उतारकर रैंप के जरिए मंदिर भेजा गया, जबकि दर्शन कर लौटने वाले भक्तों को रैंप से उतारकर कोटि तीर्थ घाट की ओर भेजा गया।

 

इधर, श्रावण मास के आखिरी सोमवार पर निकलने वाली शाही महासवारी की तैयारियों में मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी जुटे हुए हैं।

Next Post

दमोह के कोटा तला के खुले क्षेत्र में मिला वृद्ध का शव, क्षेत्र में सनसनी

Sun Aug 23 , 2026
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम कोटा तला के खुले इलाके में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल पुलिस बल के साथ मौके […]

You May Like