दमोह के कोटा तला के खुले क्षेत्र में मिला वृद्ध का शव, क्षेत्र में सनसनी

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप ग्राम कोटा तला के खुले इलाके में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ में आरक्षक रूपेश, योगेश, गौरव भी मौजूद रहे।प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान रमेश पिता मुन्नीलाल यादव, उम्र करीब 60 वर्ष, निवासी भड़ावारी के रूप में हुई है। मौत का कारण अभी अज्ञात है। शव को देखने से किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान स्पष्ट नहीं हुए हैं।जबलपुर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक भूपेंद्र, महेंद्र और आरक्षक सुरेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Next Post

गणेश स्कूल के सात खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Sun Aug 23 , 2026
सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा के सात प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शालेय जिला स्तरीय शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। […]

You May Like