
भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की एक 19 वर्षीय छात्रा की मंगलवार को संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. कोहेफिजा इलाके में निजी छात्रावास में छात्रा, जिस कमरे में रहती थी उसी कमरे के बाथरूम में उसे देखा गया. मौके पर छात्रा के पास मिली एसिड़ को बोतल भी को जब्त किया गया है. मर्ग कायम कर कोहेफिजा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक अलीराजपुर निवासी छात्रा रोशनी ने 4 महीने पहले एमबीबीएस में एडमिशन लिया था. मंगलवार की सुबह हास्टल में रहने वाली रोशन की सहेलियों ने जब उसे कालेज चलने के लिए आवाज लगाई और फोन लगाया और कोई भी जवाब नहीं मिलने पर . घटना की जानकारी पीजी के कर्मचारियों को दी गई. कर्मचारियों ने कमरे का मेन दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे, जहां रोशनी बाथरूम के अंदर अचेत अवस्था में दिखी. रोशनी को तुरंत ही हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशनी को प्राथमिक जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोहेफिजा पुलिस ने बाथरूम में मिली एसिड़ की बोतल को जब्त कर लिया है. आलीराजपुर से रोशन के आए परिजनों की मौजूदगी में शव को पीएम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
कालेज की डीन के मुताबिक रोशनी के मोबाइल में मिले मैसेज से उनके पढ़ाई के तनाव में होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल रोशनी की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है.
