गांव पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान

कुरावर। जाटव बृजवासी समाज के कैलाश पांडा के दूसरी बार समाज का प्रदेश अध्यक्ष बनने से काफी हर्ष है. जनप्रतिनिधियों, समाज बंधुओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत करते हुए सम्मान किया गया.

राज्यमंत्री गौतम टेटवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कैलाश राज, किसान मोर्चा के राधेश्याम पचवारिया, पार्षद मोहन वर्मा के द्वारा ग्राम सवास पहुंचकर नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया गया. राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि बिना भेदभाव के समाज के लोग एक साथ इस छोटे से गांव में रह रहे हैं यह समरसता का भाव दिखलाता है. सरपंच भोला सिंह राणावत और ग्राम वासियों ने राज्यमंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया. मुकेश बाबा, भीम सिंह, संतोष सिंह, शाहिद अंसारी आदि कई लोगों ने स्वागत किया तथा अपनी बात रखी. कहा कि औद्योगिक क्षेत्र गीलाखेड़ी पीलूखेड़ी के नाम से तो है लेकिन यहां पर स्थानीय युवाओं को फैक्ट्री में कार्य नहीं मिलता. यहां से युवा बाहर के प्रांतो में कार्य करने जाते है. राज्यमंत्री द्वारा इस संदर्भ में शीघ्र ही कलेक्टर से बात कर इस मामले को प्रमुखता से रखने की बात कही एवं इसको लेकर पूरी तरह आश्वस्त किया.

Next Post

पशु पालकों को दे रहे महत्वपूर्ण जानकारी, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण

Mon Dec 22 , 2025
ब्यावरा। मध्य प्रदेश शासन का दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का द्वितीय चरण 17 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चल रहा हैै, जिसमें आमदनी को बढ़ाने के लिए पशुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार की जानकारी दी जा रही है, […]

You May Like