पितृपक्ष में रानी कमलापति–गया स्पेशल की पहली ट्रिप आज 

जबलपुर। पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने रानी कमलापति–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01661/01662 की तीन-तीन ट्रिप होंगी। पहली ट्रेन 27 सितंबर को दोपहर 3:20 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। यह ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड होते हुए गया जाएगी।

रानी कमलापति से यह ट्रेन 27 सितंबर, 2 और 7 अक्टूबर को चलेगी। वापसी में 01662 गया–रानी कमलापति स्पेशल 30 सितंबर, 5 और 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में भी जबलपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। ट्रेन में 24 कोच होंगे, जिसमें 4 सामान्य, 12 शयनयान, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और 2 एलएलआरडी कोच शामिल हैं। पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रियों को ठहराव और समय-सारिणी की अद्यतन जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट अथवा एनटीईएस ऐप देखने की सलाह दी गई है।

Next Post

ट्रंप ने होर्मुज का नया नक्शा साझा किया, नाम रखा 'ट्रंप स्ट्रेट'

Sat Sep 26 , 2026
वाशिंगटन, 26 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सात-दिवसीय युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज करने के बाद शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘ट्रंप स्ट्रेट’ नाम देते हुए एक नया नक्शा साझा किया। अमेरिकी मीडिया में आई कई रिपोर्टों के अनुसार, श्री ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को […]

You May Like