SIR के काम में लापरवाही पर चार बीएलओ निलंबित

सागर। सागर जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी संदीप जी. आर. ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के कार्य में गंभीर लापरवाही और कर्तव्य में अनदेखी के चलते विधानसभा क्षेत्र 041 सागर के चार बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 का कार्य जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र 041 सागर में मैपिंग कार्य हेतु बीएलओ नियुक्त किए गए थे जिनमें शरद मिश्रा, कर संग्राहक, नगर निगम सागर मतदान केन्द्र क्रमांक 95, राधा शुक्ला, आशा कार्यकर्ता मतदान केन्द्र क्रमांक 20, भूपेन्द्र साहू, कर संग्राहक, नगर निगम सागर मतदान केन्द्र क्रमांक 68, अंजली अहिरवार, आंगनवाड़ी सहायिका मतदान केन्द्र क्रमांक 05उक्त बीएलओ द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के सर्वे कार्य में गंभीरता न बरतते हुए लापरवाही किए जाने की पुष्टि हुई है। यह व्यवहार कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना तथा स्पष्ट अनुशासनहीनता को दर्शाता है। इनका यह कृत्य मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन करते हुए अवचार की श्रेणी में आता है। अतः म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत संबंधित बीएलओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Next Post

इटारसी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में 24 से 29 तक कथक नृत्य के कार्यक्रम होंगे

Wed Nov 19 , 2025
इटारसी। स्पीक मैके इटारसी द्वारा शहर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में कथक नृत्य के कार्यक्रम की प्रस्तुति अभिष्कता मुखर्जी द्वारा होगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष हेमंत शुक्ला एवं समन्वयक सुनील बाजपेई ने बताया कि 24 को जीनियस प्लानेट सेकेंडरी स्कूल में 10बजे ,दोपहर 1बजे से ग्रीन मॉन्टेसरी […]

You May Like