मवई से भोरमदेव तक कावड़ यात्रा का शुभारंभ

मंडला : भक्ति और आस्था के पावन संगम का साक्षी बना मवई नगर, जहाँ से आज कबीरधाम जिले स्थित पवित्र भोरमदेव मंदिर के लिए भव्य कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक यात्रा में मवई और आसपास के लगभग 20 गांवों के श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति-भाव के साथ शामिल हुए।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

इनमें प्रमुख रूप से समाजसेवी डॉक्टर आनंद मरावी के साथ मवई नगर के सक्रिय ग्रामीण समाजसेवी भरत चक्रवर्ती, अजय श्रीवास, मोहन साहू, दीपक रोहरा, अमरजीत चौहान शामिल थे। इन सभी ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया और यात्रा को अपनी शुभकामनाएँ दीं।कावड़ यात्रा का आरंभ ढोल-नगाड़ों की थाप और बोल बम के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

इन जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और एक अलौकिक ऊर्जा का संचार हुआ। श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण किए हुए, अपने कंधों पर कावड़ लिए भोरमदेव की ओर रवाना हुए। यह यात्रा धार्मिक आस्था का प्रतीक है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में भक्त एकता और सौहार्द का उदाहरण दे रहे है। इस यात्रा में शामिल भक्तों का भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा है और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना के लिए इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए हैं।

Next Post

अमिताभ बच्चन ने 'शोले' के 20 रुपये के पुराने टिकट की तस्वीर शेयर की

Mon Jul 28 , 2025
मुंबई, 28 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के 20 रुपये के पुराने टिकट की तस्वीर सोयाल मीडिया पर शेयर की है। अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1975 में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के पुराने सिनेमा हॉल टिकट की तस्वीर पोस्ट की और बताया कि […]

You May Like