मुंबई, 28 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के 20 रुपये के पुराने टिकट की तस्वीर सोयाल मीडिया पर शेयर की है।
अमिताभ बच्चन ने वर्ष 1975 में प्रदर्शित ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के पुराने सिनेमा हॉल टिकट की तस्वीर पोस्ट की और बताया कि उस समय इस टिकट की कीमत केवल 20 रुपये थी।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में मुंबई स्थित अपने आवास के बाहर प्रशंसकों से साप्ताहिक मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और इसके साथ ही ‘शोले’ के टिकट की तस्वीर भी दिखाई। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “शोले का टिकट… जिसे संभाल कर रखा गया, जो ऊपर लिखी हुई बातों को सच साबित करता है… कीमत सिर्फ 20 रुपये थी।
अमिताभ ने लिखा, “मुझे बताया गया है कि आजकल सिनेमा हॉल में एक कोल्ड ड्रिंक की कीमत यही है… क्या ये सच है? बहुत कुछ कहने को है, लेकिन कह नहीं रहा… प्यार और सम्मान”।
Next Post
करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के दो साल पूरे होने पर मनाया जश्न
Mon Jul 28 , 2025
मुंबई, 28 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने अपनी निर्मित-निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रदर्शन के दो साल पूरे होने पर जश्न मनाया है। करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रदर्शन के दो साल पूरे हो गये हैं। इस […]

You May Like
-
12 months ago
अवैध वसूली कर रहे परिवहन माफिया की चालकों ने की पिटाई
-
10 months ago
जर्जर भवनों की फिर अनदेखी कर रही नपा, नोटिस देकर भूले
-
7 months ago
पारिवारिक विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या
