ट्रांसपोर्टर की आंख में झोंकी मिर्ची, किया हमला

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत बल्देवबाग में बीती रात अज्ञात ने ट्रांसपोर्टर व्यापारी की आंख में मिर्ची झोंकने के बाद उस पर हमला कर दिया और फरार हो गया। पुलिस हमला करने वाले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि अमित कुमार राय 42 वर्ष निवासी स्टेट बैंक कालोनी उखरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बल्देवबाग में राय ट्रांसपोर्ट के नाम से ट्रांसपोर्ट का व्यापार करता है।

रात लगभग 11-30 बजे अपने ट्रांसपोर्ट से मझगवां भेजने के लिये पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड जे 9971 में सामान लोड करवाकर, ट्रांसपोर्ट बंद करके अपने घर स्टेट बैंक कालोनी में घर के सामने पिकअप को खड़ी कराने के लिये पिकअप के ड्रायवर प्रदीप जायसवाल के साथ अपने घर के लिये निकला था। रात लगभग 12-15 बजे अपने घर के पास पहॅुचा और पिकअप क्रमांक एमपी 20 जेड जे 9971 को घर के सामने खड़ी करने के लिये बैक करवा रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पीछे से उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया, जिससे आंखों में जलन होने लगी तभी उक्त व्यक्ति ने किसी चीज से हमलाकर उसके सिर में चोट पहॅुचा दी भाग गया।

Next Post

जागरूकता : रेल फाटक पर सतर्कता जरूरी

Fri Jun 6 , 2025
भोपाल।पमरे भोपाल मंडल द्वारा 05 जून को अंतरराष्ट्रीय समपार फाटक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक व्यापक सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसका उद्देश्य रोड यूजर्स को समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार हेतु प्रेरित करना एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम करना रहा. भोपाल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ मंडल […]

You May Like