श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने सीईओ के चयन को पूरी तरह पारदर्शी बताते हुए एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के इंटरव्यू में शामिल होने के प्रमाण जारी किए हैं

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर विभिन्न मीडिया मंचों पर चल रही अटकलों और दावों पर आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर विराम लगा दिया है। ट्रस्ट के अनुसार, CEO पद के लिए प्राप्त कुल 5,585 आवेदनों की दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर में तकनीक-आधारित कठोर स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद शीर्ष 16 उम्मीदवारों को 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में फिजिकल इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के इंटरव्यू में शामिल न होने के दावे पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

तीन नामों की अंतिम सूची में शामिल थे जितेंद्र मिश्र, खोज समिति की रिपोर्ट के आधार पर 2 सितंबर को हुई थी नियुक्ति

ट्रस्ट के रिकॉर्ड और टाइमलाइन के अनुसार, एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने 11 अगस्त को पहली पाली में व्यक्तिगत साक्षात्कार दिया था। खोज समिति की स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद 1 सितंबर को सौंपी गई अंतिम सिफारिशों में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, संजय प्रतापसिंह विश्वास राव और श्रुति भारद्वाज के नाम शामिल थे, जिनमें से चयन प्रक्रिया पूरी करते हुए 2 सितंबर को आधिकारिक घोषणा की गई थी। ट्रस्ट ने सोशल मीडिया पर पूरी चयन प्रक्रिया के दस्तावेज और प्रमाण सार्वजनिक किए हैं।

पारदर्शिता के साथ चुनी गई नेतृत्व टीम, संस्था ने अफवाहों से बचने की अपील की

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने दोहराया कि 6 जुलाई को गठित खोज समिति ने पूरी निष्पक्षता और मानकों के अनुरूप मैरिट के आधार पर यह चयन प्रक्रिया संपन्न की है। संस्था ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि बिना ठोस प्रमाण के चलाई जा रही भ्रामक खबरों से बचें और मंदिर प्रशासन के आधिकारिक ब-यानों पर ही भरोसा रखें।

Next Post

शाम होते ही घरों में कैद होने लगे लोग! ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में उल्लुओं का खौफ... जानिए क्या है मामला?

Tue Sep 15 , 2026
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पिछले तीन दिनों से लोगों के बीच ऐसा डर बना हुआ था कि उन्हें सोसाइटी में कदम-कदम पर सतर्क होकर चलना पड़ रहा था। वजह थी. उल्लुओं के लगातार हो रहे हमले। बताया जा […]

You May Like