
मोहन बड़ोदिया। कल शनिवार को 132 केवी उपकेंद्र मोहन बड़ोदिया ग्रिड से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडर जैसे मोहन बड़ोदिया, नागझिरी, मंडोदा, शादीपुरा, मोहना, दुधाना सहित आदि फीडर पर मेंटेनेंस के चलते कुल 100 ग्रामों की विद्युत सप्लाई शनिवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक सभी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी. बता दे की 132 केवी ग्रीड पर 33 केवी मंडोदा फीडर के मुख्य बस आइसोलेटर का हॉट पॉइंट अटेंड करने एवं मुख्य बस आइसोलेटर मेंटेनेंस करने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी. शुक्रवार शाम 6 बजे सब स्टेशन सुपरवाइजर दुर्गाप्रसाद मालवीय के द्वारा जानकारी दी गई.
