इंदौर:गांधी नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और 70 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए. फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.नैनोद स्थित समर्थ वाटिका में रहने वाली 29 वर्षीय निकिता चौहान के घर देर रात करीब 11.30 बजे से 3.30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने गेट का ताला तोड़कर अंदर घूसा.
बदमाश घर से सोने की कान की झुमकी, मांग टीका, दो नथ, मंगलसूत्र, सोने की चेन, चांदी की पायल, बिछिया और 70 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए. गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है.
